सीएम हेमंत सोरेन की माँ रुपी सोरेन का निधनसीएम हेमंत सोरेन की माँ रुपी सोरेन का निधन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रूपी सोरेन के निधन की खबर से सोरेन परिवार और झामुमो समर्थकों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही दुमका में शोक की लहर दाैड़ गई।

रूपी सोरेन का दुमका की राजनीति से भी जुड़ाव रहा है। वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने झामुमो के टिकट पर दुमका (एसटी) सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के बाबूलाल मरांडी से हार का सामना करना पड़ा था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार रूपी सोरेन को 1,96,493 वोट मिले थे, जबकि बाबूलाल मरांडी को 2,01,141 वोट मिले थे। शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान रूपी सोरेन ने परिवार की जिम्मेदारियां भी संभालीं। हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर में परिवार और बच्चों की देखभाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *