“मोरहाबादी स्थित आवास की दीवारें आज एक असहनीय सन्नाटे में डूबी हैं, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता, दिवंगत रूपी सोरेन जी के पार्थिव शरीर को यहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

रूपी सोरेन का निधन बुधवार की शाम को इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में हो गई थी। यहां उनका पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। निधन के उपरांत देर रात उनके पार्थिव शरीर को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास लाया गया। यहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *