प्रगतिशील लेखक संघप्रगतिशील लेखक संघ का 5वां राज्य सम्मेलन रामगढ़ में होगा आयोजित

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय 5वां राज्य सम्मेलन 25 जुलाई से रामगढ़ में आयोजित होगा। यह आयोजन रजरप्पा के खगेंद्र ठाकुर नगर, ऑफिसर्स क्लब सीसीएल में होगा।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत 25 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा शामिल होंगे और अपना संबोधन देंगे।

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में स्वागत्याध्यक्ष डॉ. बी. एन. ओहदार, महासचिव मिथिलेश और आयोजन सचिव पावेल कुमार सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी साहित्यकारों, विचारकों और साहित्य-प्रेमियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Article 370 को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, 72वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा, खबर नीचे लिंक में

https://zindagijindabaad.com/article-370-wins-best-film-award/

https://www.sahapedia.org/progressive-writers-association

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *