रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक बसंत सोरेन लंबे समय के बाद अचानक झारखंड विधानसभा पहुंचे। उनके विधानसभा पहुंचने की खबर मिलते ही परिसर में मौजूद पत्रकारों का ध्यान उनकी ओर गया ।
इस दौरान बसंत सोरेन के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। पत्रकारों ने उन्हें देखकर सबसे पहले उनकी तबीयत के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए संक्षिप्त जवाब दिया और कहा, “मैं ठीक हूं, आप सबकी दुआ है।”
उनके इस जवाब के बाद विधानसभा परिसर में मौजूद लोगों के बीच उनकी सेहत को लेकर चर्चा होने लगी। गौरतलब है कि वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था।
लंबे अंतराल के बाद विधानसभा पहुंचे झामुमो विधायक बसंत सोरेन, मास्क पहने नजर आए