Jharkhand Ramgarh Vacancy: रामगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर संविदा आधारित बहाली, 27 नवंबर तक करें आवेदनJharkhand Ramgarh Vacancy: रामगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर संविदा आधारित बहाली, 27 नवंबर तक करें आवेदन

रामगढ़:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, रामगढ़ ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों और प्रबंधकीय पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु आधिकारिक विज्ञापन (विज्ञापन संख्या: 01/2026) जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 (अपराह्न 05:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। इसके पश्चात प्राप्त होने किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
Ramgarh Vacancy

आरक्षण और रिक्तियों का विवरण:
इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स (GNM), एन.यू.एच.एम., एन.बी.एस.यू., एन.सी.डी. (मल्टी रिहैबिलिटेशन वर्कर, साइकियाट्रिक नर्स, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर), अकाउंटेंट, आर.एन.टी.सी.पी. (एस.टी.एस., एस.टी.एल.एस., टी.बी.एच.डब्ल्यू., पी.एम.एम. कोऑर्डिनेटर, लैब टेक्निशियन), ब्लॉक डाटा मैनेजर, आयुष फार्मासिस्ट, ए.एन.एम. (बैकलॉग), और आर.बी.एस.के. तथा एम.टी.सी. के तहत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर अनारक्षित (UR), अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC-I) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-II) के लिए रोस्टर के अनुसार सीटें आरक्षित की गई हैं।
Ramgarh Vacancy

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। नर्स और फार्मासिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/डिग्री तथा झारखंड स्टेट काउंसिल से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। वहीं प्रबंधकीय और तकनीकी पदों के लिए स्नातक, कंप्यूटर दक्षता (MS Office/Internet), और संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव होना आवश्यक है। आयु सीमा की गणना विज्ञापन प्रकाशन की तिथि के आधार पर की जाएगी, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 से 45 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 से 47 वर्ष, महिलाओं (अनारक्षित/आरक्षित) के लिए 38 से 48 वर्ष तथा एससी/एसटी वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं के लिए 40 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
Ramgarh Vacancy

स्थानीय निवासी होना अनिवार्य:
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के संकल्प के आलोक में इन सभी पदों के लिए केवल झारखंड राज्य के स्थानीय निवासी ही आवेदन करने के योग्य हैं। अभ्यर्थियों के पास अंचल अधिकारी या अनुमंडल अधिकारी के स्तर से ऑनलाइन निर्गत स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
Ramgarh Vacancy

आवेदन भेजने की प्रक्रिया और पता:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक, तकनीकी, आवासीय, जाति और जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों के साथ विहित प्रपत्र में पूर्ण आवेदन भेजना होगा। आवेदन पत्र के साथ सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए ₹400/- तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹200/- का डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) जो “जिला स्वास्थ्य समिति, रामगढ़” के नाम से भुगतेय हो, संलग्न करना अनिवार्य है।
Ramgarh Vacancy

आवेदन को एक बंद लिफाफे में, जिसके ऊपर स्पष्ट रूप से पदनाम, विज्ञापन संख्या एवं कार्यक्रम का नाम अंकित होना चाहिए, केवल निबंधित डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजना होगा:
Ramgarh Vacancy

पत्ता:
असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,
(छत्तरमाण्डू), रामगढ़ – 825101
Ramgarh Vacancy

निर्धारित तिथि यानी 27 नवंबर 2026 के अपराह्न 05:00 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वतः अस्वीकृत माने जाएंगे। इस नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन का प्रारूप, मानदेय और अन्य शर्तों के लिए रामगढ़ जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.ramgarh.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *