रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट की सांकेतिक तस्वीर।रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट की सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड HC का बड़ा फैसला:

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सरकारी सेवा और कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में अहम फैसला सुनाते हुए चार लोगों को राहत दी है। अदालत के इन आदेशों में आईएएस अधिकारी की पदस्थापना, वन निगम के कर्मचारी की सेवानिवृत्ति आयु, विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के वेतन निर्धारण और दैनिक वेतनभोगी जीप चालक की सेवा नियमित करने से जुड़े मामले शामिल हैं। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इन फैसलों से लंबे समय से विभागीय निर्णयों और सेवा लाभों का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिली है झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसल: कर्मचारी को 60 साल तक नौकरी, IAS समेत चार को राहत।

वन निगम कर्मचारी को 60 साल तक नौकरी का लाभ

इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण फैसला झारखंड राज्य वन विकास निगम के पूर्व कर्मचारी रामेश्वर प्रसाद सिन्हा से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने उन्हें 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त करने के विभागीय आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने निर्देश दिया कि उन्हें 60 वर्ष की आयु तक सेवा में माना जाए। साथ ही इस अवधि का बकाया वेतन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ भी दिए जाएं।

रामेश्वर प्रसाद सिन्हा पहले बिहार राज्य वन विकास निगम में कार्यरत थे। झारखंड राज्य बनने के बाद उन्होंने झारखंड राज्य वन विकास निगम के अंतर्गत अपनी सेवा जारी रखी थी। विभाग ने 5 अप्रैल 2012 को आदेश जारी कर उन्हें 31 जुलाई 2012 से 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया था। इस आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब अदालत ने राज्य सरकार और संबंधित विभाग को 16 सप्ताह के भीतर बकाया राशि की गणना कर भुगतान करने का निर्देश दिया है।

झारखंड HC का बड़ा फैसला

IAS अधिकारी पवन कुमार मंडल की पदस्थापना पर निर्देश

दूसरे मामले में हाईकोर्ट ने 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार मंडल को वरिष्ठता के आधार पर अपर सचिव अथवा समकक्ष पद पर पदस्थापित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने को कहा है।

सुनवाई के दौरान अदालत के सामने यह तथ्य रखा गया कि 2015 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव के पद पर जिम्मेदारी दी जा चुकी है, जबकि 2014 बैच के अधिकारी पवन कुमार मंडल को संयुक्त सचिव के पद पर रखा गया है। अदालत ने वरिष्ठता के आधार पर उनके पदस्थापन पर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया।

एसोसिएट प्रोफेसर को मिलेगा पीएचडी इंक्रीमेंट का लाभ

तीसरे मामले में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर भोला मिश्रा को राहत मिली है। अदालत ने उनका बेसिक पे स्केल 14,940 रुपये निर्धारित करते हुए पीएचडी एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ बहाल करने और बकाया एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया है।

मामले के अनुसार, सरकार और विश्वविद्यालय ने उनका पीएचडी एडवांस इंक्रीमेंट समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही उनका बेसिक पे स्केल 14,940 रुपये से घटाकर 12,000 रुपये कर दिया गया था। इस फैसले को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब अदालत ने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय को 12 सप्ताह के भीतर बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

2009 से काम कर रहे जीप चालक की सेवा होगी नियमित

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसल: कर्मचारी को 60 साल तक नौकरी, IAS समेत चार को राहत

चौथे मामले में गिरिडीह निवासी कुलदीप कुमार तुरी को राहत मिली है। वह मई 2009 से गिरिडीह जिला कल्याण कार्यालय में स्वीकृत रिक्त पद के विरुद्ध दैनिक वेतन पर जीप चालक के रूप में काम कर रहे हैं। दस वर्ष से अधिक समय तक सेवा देने के बाद उन्होंने नियमितीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन विभागीय स्तर पर उनकी मांग पूरी नहीं हुई।

हाईकोर्ट ने उनकी सेवा नियमित करने से इनकार करने वाली राज्य स्तरीय समिति के आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने संबंधित विभाग को आदेश की प्रति प्राप्त होने के आठ सप्ताह के भीतर उनकी सेवा जीप चालक के पद पर नियमित करने का निर्देश दिया है।

चार फैसलों से सरकारी सेवा से जुड़े मामलों में मिली राहत

झारखंड हाईकोर्ट के इन चार अलग-अलग फैसलों से सरकारी सेवा में वरिष्ठता, सेवानिवृत्ति, वेतन निर्धारण और नियमितीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे फिर चर्चा में आ गए हैं। अदालत ने प्रत्येक मामले में संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार और संबंधित विभाग इन आदेशों का पालन किस समय तक करते हैं।

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसल: कर्मचारी को 60 साल तक नौकरी, IAS समेत चार को राहत

https://zindagijindabaad.com/the-chief-minister-distributed-appointment-letters-to-3044-youths/

https://jharkhandhighcourt.nic.in/

One thought on “झारखंड HC का बड़ा फैसला: कर्मचारी को 60 साल तक नौकरी, IAS समेत चार को राहत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *