रांची: रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची-शालिमार-रांची द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे। ट्रेन संख्या 08616 रांची-शालिमार द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02/12/2026 से 01/01/2027 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी और कुल 10 ट्रिप चलेगी।  ट्रेन संख्या 08615 शालिमार-रांची द्वि-साप्ताहिक पुजा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ  दिनांक 03/12/2026 से 02/01/2027 तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को शालिमार से प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *