रांची: गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाशोत्सव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पावन मौके पर राज्यपाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और कीर्तन दरबार में बैठकर गुरुबाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगत के बीच बैठकर लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। समस्त राज्यवासियों और सिख समुदाय को प्रकाशोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए सेवा और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा कि गुरु नानक देव जी के महान विचार आज भी समाज को प्रेम, करुणा और आपसी भाईचारे के साथ जीवन जीने की निरंतर प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *