जमाखोरी रोकने के लिए Sugar के भंडारण पर सीमा लागू करेगी सरकार, चीनी व्यापारियों को बताना होगा स्टॉकजमाखोरी रोकने के लिए Sugar के भंडारण पर सीमा लागू करेगी सरकार, चीनी व्यापारियों को बताना होगा स्टॉक

नई दिल्ली। जिंदगी जिंदाबाद

सरकार ने इस वर्ष पहली अगस्त से 30 नवंबर तक देशभर के Sugar चीनी व्यापारियों पर भंडारण सीमा लागू करने का निर्णय लिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य जमाखोरी और सट्टेबाजी रोकना तथा उचित मूल्‍य पर Sugar की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय ने कहा कि सभी Sugar चीनी व्यापारियों को अपने पास उपलब्‍ध चीनी के भंडार की घोषणा करनी होगी और खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल, foodstock.dfpd.gov.in पर प्रत्‍येक सप्ताह स्टॉक स्थिति को अपडेट करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि विभाग, इस पर कड़ी निगरानी रखेगा और उचित कीमतों पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

मंत्रालय के अनुसार, जमाखोरी और सट्टेबाजी के कारण कीमतों में अनावश्यक उतार-चढ़ाव और मिल से प्राप्त और खुदरा, दोनों प्रकार की Sugar चीनी कीमतों में वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि घरेलू खपत को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त Sugar चीनी भंडार उपलब्ध है।

RBSK: बाल्यावस्था में शुगर, उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

https://zindagijindabaad.com/rbsk-prevent-diabetes-bp-in-children/

https://dfpd.gov.in/

2 thought on “जमाखोरी रोकने के लिए Sugar के भंडारण पर सीमा लागू करेगी सरकार, चीनी व्यापारियों को बताना होगा स्टॉक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed