RBSK: बाल्यावस्था में शुगर, उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपायRBSK: बाल्यावस्था में शुगर, उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

RBSK: 2.0 का विस्तार करके इसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य सहित 38 बाल स्वास्थ्य स्थितियों को शामिल किया गया


डिजिटल ट्रैकिंग, मोबाइल स्वास्थ्य टीमों को सुदृढ़ बनाना और सूचना एवं संचार संचार अभियान के माध्यम से आरबीएसके 2.0 के कार्यान्वयन को बेहतर बनाया गया

नई दिल्ली। जिंदगी जिंदाबाद

RBSK: बदलते जीवनशैली के बीच बच्चों में शुगर, बीपी और मोटापे के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। NHM के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम RBSK: के दायरे में विस्तार करते हुए अब बदलती जीवनशैली के बीच संभावित बीमारियों को इसमें शामिल कर लिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आरबीएसके 2.0 के परिचालन दिशानिर्देशों ने कार्यक्रम के ढांचे का विस्तार करते हुए 38 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों को शामिल किया है। संशोधित दिशानिर्देशों में बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित उभरती प्राथमिकताओं को भी शामिल किया गया है, जैसे कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित गैर-संक्रामक रोग, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और बच्चों में व्यवहार संबंधी चिंताएं।

RBSK: अंतर्गत मौजूदा मोबाइल स्वास्थ्य टीमों (एमएचटी) को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में स्क्रीनिंग के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अन्य मौजूदा स्वास्थ्य कार्यक्रमों से अतिरिक्त मानव संसाधन सहायता प्रदान करके मजबूत किया गया है। प्रभावी कार्यान्वयन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए निगरानी और अनुवर्ती कार्रवाई हेतु एक व्यापक निवारक, प्रोत्साहक और उपचारात्मक देखभाल प्रणाली अपनाई गई है।

बच्चों और अभिभावकों में जीवनशैली से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने और स्वस्थ जीवनशैली की आदतों को मजबूत करने के लिए, स्वास्थ्य पुस्तिका, वीडियो और पोस्टर जैसी सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री विकसित की गई है और समुदाय में प्रसार के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: भारत के डिजिटल स्वास्थ्य का आधार

https://zindagijindabaad.com/aayushman-bharat-digital-mission-india-health/

https://www.mohfw.gov.in/

One thought on “RBSK: बाल्यावस्था में शुगर, उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *