रांची: छठ त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 08895/08896 गोंदिया-पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल वाया रांची का परिचालन होगा। इन ट्रेनों में वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच एवं एसएलआरडी के 2 कोच, समेत कुल 20 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया पटना पुजा स्पेशल वाया रांची, यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/11/2026 एवं 20/11/2026 को गोंदिया से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का गोंदिया प्रस्थान (शुक्रवार) 12:30 बजे, रायपुर आगमन 15:35 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, राउरकेला आगमन 23:05 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, हटिया आगमन (शनिवार) 02:10 बजे प्रस्थान 02:15 बजे, रांची आगमन (शनिवार) 02:30 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, मूरी आगमन (शनिवार) 03:43 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05:05 बजे प्रस्थान 05:10 बजे, धनबाद आगमन 07:05 बजे प्रस्थान 07:10 बजे, जसीडीह आगमन 10:43 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, किउल आगमन 13:05 बजे प्रस्थान 13:07 बजे एवं पटना आगमन (शनिवार) 16:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08896 पटना-गोंदिया पुजा स्पेशल वाया रांची यात्रा प्रारंभ दिनांक 14/11/2026 एवं 21/11/2026 को पटना से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का पटना प्रस्थान (शनिवार) 18:10 बजे, किउल आगमन 20:45 बजे प्रस्थान 20:47 बजे, जसीडीह आगमन 23:08 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, धनबाद आगमन 02:35 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05:05 बजे प्रस्थान 05:10 बजे, मूरी आगमन (रविवार) 06:30 बजे प्रस्थान 06:32 बजे, रांची आगमन (रविवार) 08:05 बजे प्रस्थान 08:15 बजे, हटिया आगमन (रविवार) 08:30 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, राउरकेला आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:48 बजे, रायपुर आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे एवं गोंदिया आगमन (सोमवार) 03:00 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *