देवघर श्रावणी मेला

देवघर । जिंदगी जिंदाबाद

देवघर श्रावणी मेला 2026 को लेकर शिव गंगा के आसपास खाद्य सामग्रियों की दुकानों में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का आज सरप्राइज इंस्पेक्शन हुआ। दुकानों में एक्सपायरी दूध, एक्सपायर्ड मासाला सहित कई चीजें इस्तेमाल की जा रही थी।

विभाग ने कई दुकानदारों पर कार्रवाई की है। देवघर जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज शिव गंगा के आसपास सभी पेड़ा, भोजनालय एवं नाश्ते की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें माँ गंगा पवित्र भोजनालय के लाइसेंस में विभिन्न तरह की अनियमिताएं पाए जाने के कारण तत्काल लाइसेंस सस्पेंड करते हुए नोटिस निर्गत किया गया है।

जांच के क्रम ने श्री विनायक होटल में 2 लीटर एक्सपायरी मिल्क एवं 6 पैकेट कैच ब्रांड का एक्सपायर्ड मसाला पाया गया एवं किचेन परिसर में अवांछित दुर्गंध आने के कारण नोटिस निर्गत किया गया एवं जुर्माना नोटिस के माध्यम से वसूले जाने की बात कही गई।

देवघर जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज शिव गंगा के आसपास चला जांच अभियान

रिया नाश्ता दुकान के यहां एक्सपायर लाइसेंस पाया गया एवं प्रिंटेड अखबार में पकौड़े समोसे आदि बेचते हुए पाये जाने के कारण नोटिस निर्गत किया गया एवं मौके पर 200 प्रिंटेड पैकेट को नष्ट कराया गया। संगम मारवाड़ी बासा के यहां वेलिड लाइसेंस नहीं पाए जाने एवं किचन परिसर में अधिक गंदगी पाए जाने के कारण नोटिस के माध्यम से जुर्माना वसूलने की बात कही गई।

राज मारवाड़ी बासा में लाइसेंस में प्रोपर कैटेगरी नहीं होने पर लाइसेंस मोडिफिकेशन करने हेतु ओर किचन परिसर को साफ रखने हेतु नोटिस किया गया । साईं राम भोजनालय में नोटिस के माध्यम से अपने व्यवसाय से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपडेट करने के लिये नोटिस किया गया।
जांच के क्रम में विष्णु पेड़ा भंडार के यहां पेड़े की जांच की गई जिसमें मिलावट की पुष्टि हुई किसको मौके पर लगभग 10 के0जी0 मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया ।

इस खबर को भी पढ़ेंhttps://zindagijindabaad.com/supreme-court-donation-theft-ayodhya-ram-mandir/


शिवगंगा के आसपास के सभी पेड़ा दुकानदारों को अपने व्यवसाय से जुड़े वैद्य लाइसेंस अपडेट रखने ओर अपने परिसर में डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया ओर साथ ही सभी भोजनालय को अपडेटेड वाटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और फूड हैंडलर्स का मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट अपडेट रखने का निर्देश दिया गया।

deoghar food safety
देवघर में खाद्य सामग्रियों की दुकानों में फूड सेफ्टी विभाग का निरीक्षण

साथ ही फूड हैंडलर को फूड हैंडलिंग करते वक्त हैंड ग्लव्स, बाल ढकने के लिए हेयर नेट ओर एप्रोन का प्रयोग करने के लिए कहा गया , निर्देशों का पालन न करते पाए जाने पर जुर्माना वसूले जाने की बात कही गई है।

One thought on “देवघर श्रावणी मेला 2026: खाद्य सामग्री की कई दुकानों में फूड सेफ्टी का इंस्पेक्शन, मिला एक्सपायरी दूध, मसाला, कई दुकानदारों पर कार्रवाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *