देवघर । जिंदगी जिंदाबाद
श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। देवघर जिला सीमा के भीतर डेबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। देवघर उपायु्क्त ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बाबा वैद्यानाथ के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और संभावित हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। मेले के दौरान देवघर जिला सीमा के भीतर डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बाबा नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं का सफर सुरक्षित रहे और मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
डीसी देवघर ने श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनें, नियमों का पूरी तरह से पालन करें और बाबा की नगरी में सुरक्षित सफर का आनंद लें। यह कदम मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं से बचने और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।
https://zindagijindabaad.com/deoghar-shravani-mela-food-safety-raids-on-shops/