रांची: जिंदगी जिंदाबाद

CTRTI Ranchi Recruitment 2026, केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (CTRTI), पिसका-नगड़ी, रांची में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन (सलेक्शन) सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। सभी पद पूरी तरह से अस्थाई और कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) पर आधारित हैं।

इंटरव्यू से होगा सीधा सलेक्शन
संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित किया जा सकता है।

21 जुलाई 2026: सेरीकल्चर असिस्टेंट और कंजर्वेशन रिसोर्स पर्सन के पदों के लिए इंटरव्यू।

22 जुलाई 2026: जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पद के लिए इंटरव्यू।

इंटरव्यू का स्थान: केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नगड़ी, रांची।

रिक्तियों का पूरा विवरण:
सेरीकल्चर असिस्टेंट (01 पद):

मानदेय: ₹21,000/- + HRA प्रति माह।

कार्यकाल व तैनाती: 28.02.2028 तक, रांची।

कंजर्वेशन रिसोर्स Person (01 पद):

मानदेय: ₹15,000/- प्रति माह।

कार्यकाल व तैनाती: 28.02.2028 तक, बारीपदा।

जूनियर रिसर्च फेलो – JRF (01 पद):

मानदेय: NET/GATE उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शुरुआती दो वर्षों के लिए ₹31,000/- + HRA (SRF होने पर ₹35,000/- + HRA) और बिना NET/GATE वालों को ₹21,000/- + HRA (SRF होने पर ₹25,000/- + HRA) दिया जाएगा।

कार्यकाल व तैनाती: 5 वर्ष या प्रोजेक्ट समाप्त होने तक, रांची।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि:
आवेदन की आखिरी तारीख: इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म 15 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे से पहले संस्थान तक पहुंचाना होगा।

आवेदन फॉर्म और अन्य विस्तृत नियम व शर्तों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.ctrti.res.in से डाउनलोड किया जा सकता है। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रतीश कुमार पी.एम. के अनुसार, निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

यहां देखें अधिसूचना, भविष्य के लिए डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *