रांची । जिंदगी जिंदाबाद
भारतीय कपास निगम में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी और जूनियर असिस्टेंट के 148 पदों पर भर्ती के लिए 24 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। वस्त्र मंत्रालय के अधीन एक सरकारी उपक्रम, भारतीय कपास निगम लिमिटेड The Cotton Corporation of India Ltd. – CCI ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। निगम ने योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी और जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:
- असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा): 01 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (सूचना प्रौद्योगिकी): 01 पद
- प्रबंधन प्रशिक्षु / मैनेजमेंट ट्रेनी (विपणन/मार्केटिंग): 08 पद
- प्रबंधन प्रशिक्षु / मैनेजमेंट ट्रेनी (लेखा/अकाउंट्स): 08 पद
- कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी (Junior Commercial Executive): 50 पद
- कनिष्ठ सहायक / जूनियर असिस्टेंट (लेखा/अकाउंट्स): 50 पद
- कनिष्ठ सहायक / जूनियर असिस्टेंट (सामान्य/General): 30 पद
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 09 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे) से लेकर 24 जुलाई 2026 (रात 23:55 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन व अन्य जानकारियां:
पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आरक्षण आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय कपास निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.cotcorp.org.in पर लॉग इन कर सकते हैं। यह अधिसूचना महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) द्वारा जारी की गई है।
यहां देखें अधिसूचना
