पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगितपेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा

नई दिल्ली। जिंदगी जिंदाबाद

संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले संसद भवन में सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। विपक्ष ने कई आरोप लगाते हुए इस बैठक से वॉक आउट कर लिया। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित रहे।

 बैठक शुरू होने के तुरंत बाद विपक्षी दलों ने एनसीपीआई को बैठक में शामिल करने को लेकर विरोध जताते हुए बैठक से वॉकआउट किया। मीडिया से बातचीत में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, झारखंड मुक्ति मोर्चा, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों ने विरोधस्वरूप बैठक का बहिष्कार किया।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सर्वदलीय बैठक में शामिल नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया- एनसीपीआई संसद की मान्यता प्राप्त पार्टी नहीं है। परन्‍तु, विरोध दर्ज कराने के बाद विपक्षी दलों के सदस्य बैठक में शामिल हो गए। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह वॉकआउट एनसीपीआई को बैठक में आमंत्रित किए जाने के विरोध में प्रतीकात्मक बहिष्कार था। एनसीपीआई हाल ही में गठित एक नया राजनीतिक दल है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कई बागी सांसद शामिल हैं।

आगामी मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और उन्हें पारित किए जाने का कार्यक्रम है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और अगले महीने की 13 तारीख तक चलेगा।

भगवान बिरसा का गांव उलिहातू ट्राइबल फ्रीडम फाइटर मॉडल विलेज के रूप में हो रहा है विकसित, भारत सरकार के अधिकारी ने गांव आ कर जाना हाल

https://zindagijindabaad.com/bhagwan-birsas-village-is-becoming-a-model/

https://sansad.in/ls/hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *