झारखंड के पलामू प्रमंडल क्षेत्र में अवस्थित बेतला राट्रीय उद्यान (बेतला नेशनल पार्क) एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होगा। यह नेशनल पार्क एक अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसकी जानकारी पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकान्त जेना ने दी।

उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो एक अक्टूबर से बेतला नेशनल पार्क में पर्यटन गतिविधि की शुरुआत हो जाएगी। यह नेशनल पार्क एक जुलाई से 30 सितंबर तक गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक वर्ष बंद रखा जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार की पर्यटन गतिविधि का संचालन नहीं किया जाता है। नेशनल पार्क के समीप अवस्थित प्रसिद्ध पलामू किला क्षेत्र में भी पहली बार टाइगर सफारी की शुरुआत होने वाली है।

उपनिदेशक के अनुसार यहां ट्राइबल और ट्रेडिशनल कल्चर को बढ़ावा देने के लिए पलामू टाइगर रिजर्व ने इस बार खास व्यवस्था की है। पर्यटकों को ट्राइबल और ट्रेडिशनल फूड उपलब्ध कराये जाने की योजना है, ताकि यहां आने वाले पर्यटक ट्राइबल और ट्रेडिशनल फूड का स्वाद ले सकें।

विदित हो कि बेतला नेशनल पार्क को खुलने से इन क्षेत्रों में पर्यटक गतिविधियां बढ़ेंगी, इससे स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक आमदनी भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *