रांची: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे कथित दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ी खबर सामने लाने वाले पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। 

उन्होंने मांग की है कि यदि सरकार इस प्रकरण में निष्पक्षता चाहती है और सच्चाई बाहर लाना चाहती है, तो आरोपी विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखते हुए मरांडी ने सवाल किया कि एक आदिवासी युवती से जुड़े गंभीर मामले को उजागर करने वाले पत्रकार को सलाखों के पीछे क्यों डाला गया, जबकि आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश दिख रही है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस की इस एकतरफा कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्याय की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सवाल उठाने वालों को गिरफ्तार कर आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने दावा किया कि सरकार की कथित साजिश बेनकाब होकर रहेगी और पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के साथ-साथ सच की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed