Army Recruitment: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) रांची की ओर से भर्ती वर्ष 2027 के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन 3 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रैली में बिहार और झारखंड के शॉर्टलिस्टेड पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न सैन्य श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।

3 और 4 सितंबर को बिहार एवं झारखंड के शॉर्टलिस्टेड पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जूनियर कमीशंड ऑफिसर (धार्मिक शिक्षक), हवलदार एजुकेशन (आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स), सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) श्रेणियों की भर्ती होगी। वहीं, 5 से 15 सितंबर तक झारखंड के सभी जिलों के शॉर्टलिस्टेड पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी को छोड़कर अन्य संबंधित श्रेणियां शामिल हैं।

Army Recruitment Ranchi
सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि रैली के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से कानून-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, रैली स्थल की आधारभूत व्यवस्था और बारिश से सुरक्षा समेत आवश्यक तैयारियां की गई हैं। अभ्यर्थियों से अनुशासन बनाए रखने और भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है तथा इसमें पर्याप्त जांच-पड़ताल की व्यवस्था है। सेना ने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के दलाल या एजेंट के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है। किसी व्यक्ति द्वारा भर्ती के नाम पर पैसे या अन्य अनुचित लाभ की मांग किए जाने पर इसकी सूचना सेना भर्ती कार्यालय को देने को कहा गया है।
स्थान: खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची
भर्ती अवधि: 3 सितंबर से 15 सितंबर 2026
आयोजक: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची
ये भी पढ़ें
https://zindagijindabaad.com/army-recruitment-rally-see-schedule-for-jharkhand/
https://www.joinindianarmy.nic.in/
