
रांची : जिंदगी जिंदाबाद
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और अनुभवी पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत Jharkhand State Watershed Mission Recruitment का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
यह नियुक्तियां पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

- इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में अलग-अलग श्रेणियों में कुल 3 महत्वपूर्ण पदों को भरा जाना है:
- Jharkhand State Watershed Mission Recruitment पदों का पूरा विवरण
- प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer)
पद संख्या: 01 (UR)
सैलरी: ₹53,654 प्रति माह (समेकित)
योग्यता: रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट/HR/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MBA/PGDM। इसके साथ ही न्यूनतम 10 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
उम्र सीमा: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए झारखंड सरकार के नियमानुसार और अन्य के लिए 50 वर्ष से कम।
- अकाउंट्स असिस्टेंट (Accounts Assistant)
पद संख्या: 01 (ST)
सैलरी: ₹33,534 प्रति माह (समेकित)
योग्यता: B.Com के साथ CA(Inter)/ICWA(Inter)/MBA(Finance) या M.Com। सम्बंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव।
उम्र सीमा: 40 वर्ष से कम।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
पद संख्या: 01 (ST)
सैलरी: ₹20,120 प्रति माह (समेकित)
योग्यता: कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन / BCA / PGDCA / MCA या इसके समकक्ष डिग्री। हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान तथा 2 साल का अनुभव होना आवश्यक है।
उम्र सीमा: 40 वर्ष से कम।
महत्वपूर्ण निर्देश और चयन प्रक्रिया
चयन का तरीका: प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद योग्य उम्मीदवारों को रांची में आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू / स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी सूचना सीधे ईमेल पर दी जाएगी।
आवेदन फीस: इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
इस Jharkhand State Watershed Mission Recruitment का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
फॉर्म को पूरी तरह भरकर अपने सभी जरूरी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्रों को संलग्न करें।
तैयार लिफाफे को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए 20 जुलाई 2026 शाम 05:00 बजे से पहले नीचे दिए पते पर भेजें।