रांची: हीमोफीलिया सोसाइटी रांची चैप्टर और रिम्स (RIMS) रांची के पैथोलॉजी विभाग (एनटीसी) के संयुक्त तत्वावधान में हीमोफीलिया फेडरेशन इंडिया का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष शिविर में 20 हीमोफीलिया मरीजों की इनहिबिटर (Inhibitor) जांच निःशुल्क की गई, जिसे मरीजों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य प्रबंधन की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में हीमोफीलिया से प्रभावित व्यक्तियों और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक व सदस्य शामिल हुए। प्रमुख रूप से डॉ. गोविंद जी सहाय, एनटीसी रिम्स के उपाध्यक्ष डॉ. साकेत वर्मा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पार्था चौधरी, डॉ. पुष्पांजलि, डॉ. स्वाति, सीमा जायसवाल, डॉ. देवेंद्र मुंडा, डॉ. रश्मि सिन्हा, मुक्ता के. जायसवाल, संजय, मुकेश और आयुष्मान मौजूद थे।

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने हीमोफीलिया फेडरेशन इंडिया के 43 वर्षों के सफर को सेवा, संघर्ष, समर्पण और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बताया। साथ ही मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, समुचित उपचार और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। हीमोफीलिया सोसाइटी रांची के सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सदस्यों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया तथा जागरूकता और सेवा का यह क्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *