रांची: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए के द्वितीय तल (कमरा संख्या-207) में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। समाहरणालय में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान उप विकास आयुक्त संजय भगत ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद समेत जिले के कई अन्य वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed