रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को आगामी 22 से 24 नवम्बर तक टीटीपीएस ललपनिया, बोकारो में आयोजित होने वाले लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उपायुक्त बोकारो ने इस राजकीय महोत्सव के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन एवं सदस्य लुदू मांझी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *