रांची: छठ की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत निगम क्षेत्र में 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन तीन दिनों के दौरान राजधानी के किसी भी इलाके में न तो मांसाहारी दुकानें खुलेंगी और न ही इनकी किसी तरह की खरीद-बिक्री की अनुमति होगी।

नगर निगम ​प्रशासन का मुख्य उद्देश्य छठ पूजा के दौरान पूरे शहर में सात्विक माहौल और अनुशासन बनाए रखना है, ताकि व्रत रखने वाले लोगों और अन्य श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के समय किसी भी प्रकार की असहजता न हो। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की टीमें इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed