रांची: दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने रांची के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित आकस्मिक दुर्घटना या चिकित्सीय आपात स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

महापौर ने आगामी पर्वों को देखते हुए सभी अस्पतालों में विशेष चिकित्सा व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा सामग्री और जीवन-रक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही, विशेष रूप से बर्न वार्ड और एम्बुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

छठ महापर्व के दौरान अधिक भीड़-भाड़ वाले प्रमुख छठ घाटों पर एम्बुलेंस, चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। त्योहारों के दौरान आपातकालीन सेवाओं की मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति करने को कहा गया है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *