कोलकाता: दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें शालीमार-थावे और रांची-गोरखपुर रेल मार्ग पर चलेंगी, जिससे त्योहारों में घर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08021 शालीमार-थावे स्पेशल 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को शालीमार से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 04:00 बजे थावे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08022 थावे-शालीमार स्पेशल 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को थावे से सुबह 09:00 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 03:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव संतरागाछी स्टेशन पर रहेगा।

वहीं, झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वालों के लिए गाड़ी संख्या 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल चलाई जा रही है। यह ट्रेन 5 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार को रांची से सुबह 11:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 08:35 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 07:55 बजे रांची पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का मुरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *