*बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच एवं निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल*
*उपायुक्त ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ*
लातेहार जिले के टाउन हॉल में आज जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) से ग्रसित बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय जांच एवं हार्ट ऑपरेशन से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) एवं अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के सहयोग से जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए हृदय रोग की निःशुल्क जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। शिविर का मुख्य उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन की सुविधा प्रदान करना है।
*उपायुक्त ने इस पहल की सराहना की*
इस अवसर पर उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने अपने संबोधन में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद बच्चों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि इस शिविर का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा हृदय रोग से संबंधित किसी भी समस्या की आशंका होने पर जांच अवश्य कराएं।
*जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा लाभ*
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के सहयोग से आयोजित इस शिविर के माध्यम से जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की हृदय संबंधी जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की गई है। जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यकतानुसार आगे के उपचार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पहल से जिले के जरूरतमंद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने में मदद मिलेगी।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, डॉ. ब्रिजेश पीके, डॉ. निशान सेल्वम, डॉ विष्णु संतोष, मुकेश राज्य समन्वयक, आदित्य परियोजना झारखंड समन्वयक
मधु टेक्नीशियन ,संबंधित पदाधिकारी, चिकित्सक उपस्थित थे।
[…] https://zindagijindabaad.com/special-camp-organized-in-latehar-for-children-with-congenital-heart-di… […]
[…] झारखंड नल जल मित्र भर्ती 2026:झारखंड की पंचायतों में बहाल होंगे 13 हजार से अधिक नल जल मित्र, युवाओं को मिलेगा रोजगारhttps://zindagijindabaad.com/special-camp-organized-in-latehar-for-children-with-congenital-heart-di… […]