Oral Conception: चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में साल 1988 में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसने पूरी दुनिया के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया था। यह मामला दक्षिण अफ्रीका के पास स्थित एक छोटे से देश लेसोथो का था, जहां एक 15 वर्षीय लड़की बिना Vagina के पैदा होने के बावजूद गर्भवती हो गई और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस दुर्लभ मामले की विस्तृत रिपोर्ट ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनोकोलॉजी’ BJOG में प्रकाशित हुई थी।
लड़की की दुर्लभ शारीरिक स्थिति
यह कहानी शुरू होती है लड़की की एक जन्मजात चिकित्सीय स्थिति से, जिसे मेडिकल भाषा में मुलेरियन एजेनेसिस Mayer-Rokitansky-Küster-Hauser syndrome कहा जाता है। इस बीमारी के कारण लड़की के शरीर में योनि का विकास नहीं हुआ था, जिससे वह सामान्य रूप से शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ थी। हालांकि, उसके अंडाशय Ovaries और गर्भाशय Uterus पूरी तरह सामान्य थे और वे अंडे Eggs बना रहे थे।
वो खौफनाक रात और ओरल सेक्स की घटना
योनि न होने के कारण, वह लड़की अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ केवल Oral Sex ही करती थी। घटना वाली रात, जब वह अपने पार्टनर के साथ ओरल सेक्स कर रही थी, तभी उसका पूर्व प्रेमी Ex-boyfriend वहां पहुंच गया। गुस्से और ईर्ष्या में आकर उसने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पेट में चाकू घोंप दिया।
लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पेट के घावों की सर्जरी की और उसकी जान बचा ली। उस वक्त किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इस जानलेवा हमले का एक बेहद चौंकाने वाला नतीजा निकलने वाला है।
9 महीने बाद पेट दर्द और प्रेगनेंसी का खुलासा
इस घटना के ठीक 9 महीने बाद, वह लड़की पेट में असहनीय दर्द लेबर पेन की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तो उनके होश उड़ गए—वह लड़की पूरी तरह गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। क्योंकि लड़की की इस घटना के ठीक 9 महीने बाद, वह लड़की पेट में असहनीय दर्द लेबर पेन की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तो उनके होश उड़ गए, वह लड़की पूरी तरह गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी।
क्योंकि लड़की की इस घटना के ठीक 9 महीने बाद, वह लड़की पेट में असहनीय दर्द लेबर पेन की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तो उनके होश उड़ गए, वह लड़की पूरी तरह गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। क्योंकि लड़की की Vagina नहीं थी, इसलिए सामान्य डिलीवरी होना नामुमकिन था। डॉक्टरों ने तुरंत सिजेरियन ऑपरेशन C-section के जरिए 2.8 किलोग्राम के एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिलाया।
डॉक्टरों की थ्योरी: आखिर यह चमत्कार कैसे हुआ?
डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ा रहस्य यह था कि बिना Vagina मार्ग के स्पर्म महिला के अंडे तक कैसे पहुंचे? जांच और केस स्टडी के बाद डॉक्टरों ने इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण समझाया:
- घाव बना रास्ता: ओरल सेक्स के तुरंत बाद जब लड़की के पेट में चाकू मारा गया, तो चाकू ने उसके पेट की दीवार और पाचन तंत्र (Stomach/Gastrointestinal tract) में छेद कर दिया।
- स्पर्म का माइग्रेशन: लड़की ने जो स्पर्म निगला था, वह पेट के उस ताजे घाव के रास्ते लीक होकर उसकी एब्डोमिनल कैविटी (पेट के अंदरूनी खाली हिस्से) में चला गया। वहां से तैरते हुए स्पर्म उसके फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय तक पहुंच गए, जहां उन्होंने अंडे को निषेचित (Fertilize) कर दिया।
- एसिड से कैसे बचे स्पर्म? आमतौर पर पेट का एसिड स्पर्म को तुरंत मार देता है। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, वह लड़की उस समय गंभीर रूप से कुपोषित (Malnourished) थी। कुपोषण के कारण उसके पेट में एसिड का स्तर बेहद कम था, जिससे स्पर्म जीवित बच गए और घाव के रास्ते बाहर निकल गए।
डीएनए और वैज्ञानिक पुष्टि
शुरुआत में इस मामले पर कई वैज्ञानिकों को यकीन नहीं हुआ। लेकिन कुछ सालों बाद जब वह बच्चा बड़ा हुआ, तो उसका चेहरा हूबहू उसके पिता (बॉयफ्रेंड) से मिलने लगा। इससे डॉक्टरों को अंतिम सबूत मिल गया कि यह गर्भावस्था उसी रात निगले गए स्पर्म और चाकू के घाव के दुर्लभ संयोग का ही नतीजा थी।
यह घटना आज भी चिकित्सा जगत में “ओरल कॉन्सेप्शन” Oral Conception (मुंह के रास्ते गर्भधारण) के इकलौते और सबसे अनोखे मामले के रूप में दर्ज है।
ये भी पढ़ें
https://zindagijindabaad.com/ranchi-police-raid-50-places-100-people/
https://archive.org/details/dli.calcutta.04568
