Jharkhand Weather: झारखंड में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया AlertJharkhand Weather: झारखंड में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

Jharkhand Weather: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) लगातार सक्रिय है, जिसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 24 घंटों में और अधिक प्रभावी होने की संभावना है। इसके प्रभाव से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र रांची ने राज्य में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।

Jharkhand Weather: 16 अगस्त को भी कई हिस्सों में हो रही है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों, विशेषकर गुमला और खूंटी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूरे राज्य में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

Jharkhand Weather: 17 अगस्त को इन स्थानों पर होगी भारी बारिश

17 अगस्त को मौसम का असर और अधिक देखने को मिल सकता है, जब राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और मध्य भागों में रांची तथा खूंटी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

Jharkhand Weather: 18 अगस्त को इन स्थानों पर होगी भारी बारिश

18 अगस्त को भी राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा और गढ़वा में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 19 से 22 अगस्त के दौरान भी राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन की स्थिति बनी रहेगी। तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन उसके बाद आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है

Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहे और कई हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक 69.5 मिमी बारिश गुमला के विशुनपुर KVK में हुई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बहरागोड़ा और पाकुड़ में 33.1°C तथा न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.0°C दर्ज किया गया, वहीं रांची का अधिकतम तापमान 29.2°C रहा।

Jharkhand Weather: सामान्य से कम हुई है बारिश

1 जून से 16 अगस्त 2026 तक के कुल मानसून आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में अब तक 550.2 मिमी वर्षा हुई है जो सामान्य औसत (668.6 मिमी) से 18 प्रतिशत कम है। जहां पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और खूंटी में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है, वहीं पाकुड़, गढ़वा, चतरा, देवघर और कोडरमा जैसे जिलों में बारिश का बड़ा घाटा बना हुआ है। खराब मौसम और वज्रपात की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

JPSC JSSC Protest Ranchi: 22वें दिन भी चला छात्रों का आंदोलन, अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के बाद 20 अगस्त को CM आवास घेराव का अल्टीमेटम

https://zindagijindabaad.com/jpsc-jssc-protest-ranchi-cm-aawas-gherao/

https://mausam.imd.gov.in/ranchi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed