विधिक सशक्तिकरण शिविरविधिक सशक्तिकरण शिविर

पश्चिमी सिंहभूम। जिंदगी जिंदाबाद


पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन की ओर से वृहद विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो शाकिर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमित रेनू उपस्थित हुए।

विधिक सशक्तिकरण शिविर 105 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 13 विभागों के माध्यम से कुल 105 लाभुकों के बीच ₹105 करोड़ 94 लाख 68 हजार 300 की परिसंपत्तियों एवं लाभों का वितरण किया गया। इस दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करते हुए शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को साकार किया गया।

शिविर में कई प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विद्यालयों में संचालित लीगल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विधिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पारा विधिक स्वयंसेवकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मानकी मुंडा को मिला नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर जिले के नवनियुक्त मुंडा मानकी को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गएए जिससे पारंपरिक ग्राम प्रशासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा…

शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो शाकिर ने कहा कि मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक को उसके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं डीएलएस द्वारा वर्ष में दो बार ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत पैरा लीगल वॉलंटियर्स पंचायतए प्रखंड, थाना, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड तथा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी स्तर पर लोगों को आवेदन प्रक्रियाए सरकारी योजनाओं एवं कानूनी सहायता से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या, अपराध, दुर्घटना, महिला एवं बाल अधिकारए डायन-बिसाही, पीड़ित प्रतिकर अथवा अन्य मामलों में निःसंकोच डीएलएसए विधिक सेवा क्लिनिक या हेल्पलाइन 15100 का उपयोग करें।

शिविर में उपायुक्त ने कहा…

उपायुक्त सह उपाध्यक्ष डीएलएसए मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन, न्यायपालिका एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के समन्वित प्रयासों से पश्चिमी सिंहभूम में न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत 100 दिनों में विक्टिम कम्पेनसेशनए एससी-एसटी मामलों एवं हिट एंड रन प्रकरणों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, जिससे लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।

शिविर में एसपी ने कहा…

विधिक सशक्तिकरण शिविर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने पुलिस और जनता के बीच के मजबूत संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था की शुरुआत पुलिस विभाग से होती है और किसी भी अप्रिय घटना या समस्या की स्थिति में जनता बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस से संपर्क कर सकती है।

विधिक सशक्तिकरण शिविर रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया तथा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया गया, जहां स्वैच्छिक रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Deoghar श्रावणी मेला 2026: डीसी और एसपी ने किया रूटलाइन का निरीक्षण, बाबा मंदिर प्रांगण समेत पूरे मेला क्षेत्र का लिया जायजा

https://zindagijindabaad.com/deoghar-shravani-mela-dc-sp-visit-the-route/

https://nalsa.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed