Jharkhand Vacancy: स्वास्थ्य विभाग में 156 पदों पर बहाली की अधिसूचना जारी की इसके लिए14 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। सिविल सर्जन कार्यलय, हजारीबाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है।
इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 37 प्रकार के पदों पर 156 रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवारों से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Jharkhand Vacancy की महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
संभावित परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2026 से 06 सितंबर 2026 के बीच
भर्ती अधिसूचना के अनुसार पदों और रिक्तियों का विस्तृत विवरण
1. RMNCH +A कार्यक्रम (कुल रिक्तियां):
ANM: 28 पद (UR-11, ST-3, BC-1-12, BC-2-1)
Staff Nurse: 46 पद (UR-21, ST-5, SC-1, BC-1-12, BC-2-4)
Refrigerator Mechanic: 01 पद (UR-1)
Lab Tech: 05 पद (UR-4, ST-1)
Pharmacist: 01 पद (UR-1)
Block Data Manager: 03 पद (UR-2, BC-1-1)
AYUSH Pharmacists: 03 पद (UR-2, BC-2-1)
X-RAY Technician: 02 पद (UR-1, BC-2-1)
Oxygen Operator: 02 पद (UR-1, BC-2-1)
Pharmacists-RBSK: 09 पद (UR-6, ST-1, BC-2-2)
2. राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (RBSK):
ANM: 03 पद (UR-1, BC-2-2)
Staff Nurse- DEIC: 01 पद (UR-1)
Lab Technician-DEIC: 01 पद (UR-1)
Nutritional Counsellor-MTC: 01 पद (UR-1)
3. कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) व SNCU/NBSU:
ANM-MTC: 04 पद (UR-2, BC-1-1, BC-2-1)
Staff Nurse-SNCU: 12 पद (UR-7, ST-1, SC-2, BC-1-2)
4. NPCDCS, NOHP, NPHCE एवं NMHP कार्यक्रम:
GNMs-District NCD Clinic: 07 पद (UR-3, ST-1, BC-1-1, BC-2-2)
Lab Technician- District NCD Clinic: 01 पद (UR-1)
Counselor-District NCD Clinic: 01 पद (UR-1)
GNMs-CHC NCD Clinic: 01 पद (UR-1)
Lab Technician- CHC NCD Clinic: 03 पद (UR-2, BC-2-1)
Clinical Psychologist (NMHP): 02 पद (UR-1, BC-2-1)
Psychiatric Social Worker (NMHP):01 पद (UR-1)
Hospital Attendant (NPHCE): 01 पद (UR-1)
Sanitary Attendants (NPHCE): 02 पद (UR-1, BC-2-1)
Counselors-CHC NCD Clinic: 02 पद (UR-1, BC-2-1)
5. NTEP कार्यक्रम:
Dist. Prog. Coordinator:02 पद (UR-1, BC-2-1)
Sr.DOTS Plus TB/HIV Supervisor: 01 पद (UR-1)
Accountant: 01 पद (UR-1)
STS: 01 पद (UR-1)
STLS: 03 पद (UR-2, BC-2-1)
TB-HV: 02 पद (UR-2)
6. शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM):
* Pharmacist RNTCP:03 पद (UR-1, SC-1, BC-2-1)
Staff Nurse-UPHC: 01 पद (UR-1)
Pharmacist-UPHC: 03 पद (UR-2, BC-2-1)
Lab Technician-UPHC: 01 पद (BC-2-1)
ANM:02 पद (BC-2-2)
कुल कोटिवार रिक्ति अनारक्षित (UR)- 96, एसटी (ST)- 10, एससी (SC)- 04, बीसी-1- 16, बीसी-2- 30। कुल योग: 156 रिक्ति।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nhmhazaribagh.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 200 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया और उम्र सीमा:
आवेदकों की उम्र सीमा की गणना 30 जून 2026 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिला (सामान्य/ओबीसी) के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। विकलांगों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन कुल 100 अंकों के मूल्यांकन के आधार पर होगा, जिसमें 60 अंक शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता (प्राप्तांक) के लिए और शेष 40 अंक लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या साक्षात्कार के आधार पर दिए जाएंगे।
संविदा की शर्तें:
यह चयन पूरी तरह से एक वर्ष के लिए संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) के आधार पर होगा। संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर इसे प्रतिवर्ष बढ़ाया जा सकता है। विस्तृत नियम व शर्तों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक जिला वेबसाइट www.hazaribagh.nic.in पर जा सकते हैं।
आपके काम की अन्य खबरें
https://zindagijindabaad.com/high-court-orders-regularization-of-7-iit-staff/
यहां देखें भर्ती अधिसूचना

