खूँटी : जिंदगी जिंदाबाद
National Fish Day: राष्ट्रीय मत्स्यिकी दिवस पर खूंटी में 15 मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच 180 लाख मत्स्य बीज, जाल एवं फीड का वितरण किया गया। उपायुक्त मो जावेद हुसैन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर जिला मत्स्य कार्यालय, खूँटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
National Fish Day
कार्यक्रम में खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, अपर समाहर्ता श्रीमती सुषमा लकड़ा, ग्राम पंचायत रूमुतकेल की मुखिया ने उपस्थित होकर मत्स्य कृषकों को प्रोत्साहित किया तथा मत्स्य पालन को स्वरोजगार एवं आय संवर्धन का प्रभावी माध्यम बताते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम अलौन्दी, प्रखंड खूँटी के मत्स्य पालक श्री लीलमोहन ने तालाबों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता से संबंधित विषय रखा। इस पर अध्यक्ष, जिला परिषद ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई हेतु आवेदन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
वहीं ग्राम पीपरटोली, खूँटी के मत्स्य पालक श्री बसंत प्रसाद ने बताया कि उनके क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के कारण 25 बायोफ्लॉक टैंकों में मत्स्य पालन प्रभावित होता है। इस पर अध्यक्ष, जिला परिषद ने उन्हें सोलर आधारित व्यवस्था हेतु आवेदन देने की सलाह दी।
अपर समाहर्त्ता ने मत्स्य कृषकों से राजस्व जलकरों की बंदोबस्ती जिला मत्स्य कार्यालय के माध्यम से लेकर मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने सभी मत्स्य कृषकों को अपने तालाबों, डोभा एवं अन्य जलस्रोतों का वैज्ञानिक ढंग से उपयोग कर मत्स्य पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार, राँची में पाँच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक मत्स्य कृषकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मत्स्य उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया।
https://zindagijindabaad.com/jharkhand-health-department-156-post-vacancy/
कार्यक्रम में जिला मत्स्य कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मत्स्य कृषक उपस्थित रहे।
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2143279®=48&lang=2
