Jharkhand Weather: 23 अगस्त को 6 जिलों में भारी बारिश का AlertJharkhand Weather: 23 अगस्त को 6 जिलों में भारी बारिश का Alert

रांची: जिंदगी जिंदाबाद

 Jharkhand Mansoon Update: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह प्रभावी हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी ताजा आंकड़ों और बुलेटिन के अनुसार, कल 11 जुलाई 2026 को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ गर्जन और वज्रपात की गंभीर आशंका जताई गई है।

11 जुलाई को जिलों में होगी बारिश

11 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामतारा, पाकुर, गोड्डा और साहिबगंज, निकटवर्ती मध्य धनबाद और दक्षिण-पूर्वी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट  जारी किया है।

 वज्रपात और मेघ गर्जन का येलो अलर्ट

 कल राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

तापमान और आगे का हाल:

आने वाले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद, 12 जुलाई को उत्तर-पश्चिमी और मध्य जिलों में भारी बारिश का दौर बढ़ेगा, जिससे अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सुरक्षा सलाह:

मौसम विभाग के अनुसार, वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोग खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों में शरण लें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *