Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 2.21 करोड़ मतदाता शामिलJharkhand SIR 2026: मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 2.21 करोड़ मतदाता शामिल

विगत एसआईआर से मैपिंग वाले मतदाताओं को नहीं देने होंगे कोई अन्य दस्तावेज

विगत एसआईआर की मतदाता सूची है सुपीरियर डॉक्यूमेंट

मतदाता अपने इन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय विगत एसआईआर से मैपिंग का विवरण अवश्य भरें– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रांची जिंदगी जिंदाबाद  

झारखण्ड में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर नया अपडेट आया है। अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची को   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिसियल वेबसाईट पर जन–साधारण के लिए उपलब्ध कराई गई है साथ ही सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराया गया है। 

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति साझा करते हुए बताया कि राज्य में मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बेहद तेजी और सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हुए जमीनी स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के आपसी समन्वय के कारण ही राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण के शुरुआती 10 दिनों के भीतर ही बीएलओ राज्य के लगभग 66.25%  कुल 1,75,31,915 मतदाताओं तक सफलतापूर्वक पहुंच चुकी है, जहां घर-घर जाकर पात्र भारतीय नागरिकों का इन्यूमरेशन फॉर्म  उपलब्ध कराया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 82.11% कुल 2,17,27,827 मतदाताओं की विगत के विशेष गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग पूरी की जा चुकी है, 17.89% कुल 47,35,409 मतदाता अभी भी अन–मैप्ड है जिनकी सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही है एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिसियल वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in पर भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विगत एसआईआर की मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट के रूप में माना गया है जिन मतदाताओं की विगत के एसआईआर से मैपिंग हो गई है उन्हें किसी अन्य प्रकार के दस्तावेज समर्पित नहीं  करने होंगे। उन्होंने कहा कि बीएलओ जब घर घर जाएं तो इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर यथाशीघ्र उन्हें लौटा दें ताकि डिजिटाइजेशन के कार्य में तेजी आ सके।

One thought on “झारखण्ड मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण: अनमैप्ड मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed