झारखंड: मनरेगा कर्मियों को मिल सकता है ग्रेड पे, ग्रामीण विकास विभाग ने शुरू की तैयारीJharkhand: MGNREGA workers may get grade pay; Rural Development Department initiates preparations.

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

झारखंड में मनरेगा MANREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत कार्यरत कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार इन कर्मियों को ग्रेड पे देने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में ग्रामीण विकास विभाग ने आधिकारिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के सभी जिलों के उप विकास आयुक्तों (DDC) को पत्र लिखकर मनरेगा कर्मियों की सूची मांगी है।

किन्हें मिलेगा इसका लाभ?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ग्रेड पे का लाभ सभी कर्मियों को नहीं, बल्कि केवल उन्हें मिलेगा जिन्होंने एक निश्चित समय सीमा पूरी कर ली है। विभाग ने विशेष रूप से ऐसे मनरेगा कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है जिनकी सेवा को 10 साल से अधिक का समय हो चुका है। 10 वर्ष से अधिक की सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को ही ग्रेड पे उपलब्ध कराया जाएगा।

इस कदम से लंबे समय से संविदा या निश्चित मानदेय पर काम कर रहे अनुभवी मनरेगा कर्मियों को बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की उम्मीद है।

झारखंड में कहां निकली है वैकेन्सी पढ़ें इस खबर में https://zindagijindabaad.com/eklavya-model-school-chatra-teachers-vacancy/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *