रांची । जिंदगी जिंदाबाद


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 2026 डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष डूरंड कप, राष्ट्रपति कप और शिमला ट्रॉफी के चैंपियन बनने के लिए नई टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस साल के टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम की भागीदारी पर खुशी व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनसे खेल भावना का पालन करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता की प्रतिष्ठा को और बढ़ाने का आग्रह किया।

 इस अवसर पर रक्षा प्रमुख जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, सेना प्रमुख धीरज सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *