भगवान जगन्नाथ रथ मेलाओड़िसा रथ यात्रा मेला

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

ओड़िसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए रेल मंत्रालय ने तैयारी तेज कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये नियमित रूप से चलाई जा रही 800 से अधिक ट्रेनों के अतिरिक्त हैं। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि वे आगामी रथ यात्रा के लिए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे ताकि सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पुरी रेलवे स्टेशन पर 30 हजार यात्रियों के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।

श्री वैष्णव ने यह भी बताया कि रेलवे इस वर्ष ओणम उत्सव के दौरान 100 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *