सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री निर्देशानुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत प्रथम चरण में जिले में कुल 01 लाख 86 हजार 669 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी। इधर, पेशन राशि की भुगतान होने से पेंशनधारियों में खुशी का माहौल है। पेंशनधारियों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद करते हुए आभार जताया है कि पेंशन की राशि भुगतान होने से उन्हें आगामी पर्व त्योहारों में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में (एक-एक हजार रुपये) कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार की राशि का भुगतान किया गया है।
*सितंबर महीने में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है:-*
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 185894
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 318
मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 454
मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) – 03
*योजना के लाभ के लिए लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य*
राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में वृद्ध/ आदिम जनजाति/एचआईवी/ AIDS पीड़ित / ट्रांसजेंडर लाभुकों को इस वर्ष सितंबर माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। जिन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।