नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति – नराकास (केंद्रीय कार्यालय रांची) का 25वां  बैठक आज आयोजित

*केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें* :   श्री कुमार संजय, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष व मुख्य आयकर आयुक्त,  रांची

*हिंदी हमारे देश की संस्कृति एवं संस्कारों का प्रतिबिंब है* – प्रधान आयकर आयुक्त डॉ प्रभाकांत

*25वीं छमाही बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान गाकर किया गया*

*सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और सरकारी कर्मचारियों की आसानी के लिए प्ले-स्टोर पर  कंठस्थ 2.0 / 3.0 उपलब्ध* 

*रांची* : आज दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को होटल रेडिसन ब्ल्यू रांची में दिन के 11:30 बजे माननीय मुख्य आयकर आयुक्त,  रांची  सह  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष   श्री कुमार संजय की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति , रांची की  25वीं बैठक आयोजित हुई। समिति के 96 सदस्य कार्यालयों में से अधिकतर कार्यालयों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए, जिसमें लगभग 50 कार्यालय प्रमुख/ विभाग अध्यक्ष शामिल रहे।

बैठक का संचालन करते हुए समिति के सचिव डॉक्टर सूर्यकांत सामल ने अध्यक्ष महोदय के साथ-साथ उपस्थित सभी विभाग अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा सामूहिक राष्ट्रगान गया गया । 

श्री कुमार संजय , अध्यक्ष व उपस्थित सदस्यों ने  राष्ट्रगान उपरांत  दीप प्रज्ज्वलित  कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया।

बैठक संचालित कर रहे डॉक्टर सूर्यकांत सामल ने नराकास के बैठक की महत्ता एवं सदस्य कार्यालयों से प्राप्त तिमाही रिपोर्ट की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत किया । 

प्रधान आयकर आयुक्त डॉ प्रभाकांत ने हिंदी भाषा एवं उसके विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारे देश की संस्कृति एवं संस्कारों का प्रतिबिंब है । सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में हिंदी का प्रयोग चुनौती पूर्ण है और इस चुनौती को बराबर टक्कर देने के लिए आज हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट की दुनिया में भी बढ़ रही है ।

 बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी हिंदी के प्रयोग को अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिए । 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में समिति के अध्यक्ष श्री कुमार संजय ने कहा कि ऐसी स्थिति आज नहीं रह गई है जहां राजभाषा हिंदी में काम करना कठिन हो । केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की भारतीय संविधान के अनुसार व्यवस्था है । उन्होंने राजभाषा नीतियों, नियमों एवं आदेशों को लागू करने के लिए बैठक में उपस्थिति  सभी सदस्यों से आग्रह किया । 

 राजभाषा कार्यालय , कोलकाता से आए हुए अनुसंधान अधिकारी ओम प्रकाश प्रसाद ने बताया कि सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और सरकारी कर्मचारियों की आसानी के लिए प्ले-स्टोर पर  कंठस्थ 2.0 / 3.0 उपलब्ध है।

श्री सुनील कुमार सिन्हा , वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने बैठक में उपस्थिति सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।