*राज्य के सभी जिला स्टेडियम में खेला जायेगा मैच*

झारखण्ड राज्य में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिये झारखण्ड वुमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 का आयोजन हो रहा है। खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।  इस प्रतियोगता में एशिया देशों की कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। खेल विभाग ने ट्राफी टूर प्रोग्राम की सूची जारी करते हुए जानकारी दी है कि ट्राफी का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। 

*इन शहरों में खेला जायेगा मैचः*

13 अक्टूबर 2023

रांची

14 अक्टूबर 2023

देवघर और गोड्डा

15 अक्टूबर 2023

साहेबगंज और पाकुड़

16 अक्टूबर 2023

दुमका और जामताड़ा

17 अक्टूबर 2023

धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा

18 अक्टूबर 2023

गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा 

19 अक्टूबर 2023

रामगढ़ और हजारीबाग

20 अक्टूबर 2023

चतरा और पलामू

21 अक्टूबर 2023

गढ़वा और लातेहार

22 अक्टूबर 2023

लोहरदगा और गुमला

23 अक्टूबर 2023

सिमडेगा

24 अक्टूबर 2023

खूंटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।