कार्मिक विभाग ने जेपीएससी से की अधियाचना

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने हेतु 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है।

स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बढ़ी प्रक्रिया

इस बहाली की पहल स्वास्थ्य विभाग ने की थी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पत्रांक 224 (4) दिनांक 20.03.2026 के माध्यम से कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर जेपीएससी को अधियाचना भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके। इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जेपीएससी को पत्रांक 2228, दिनांक 16.04.2026 के के माध्यम से नियुक्ति हेतु अधियाचना भेज दी है।

नियमित और बैकलॉग पद

नियमित पद: 506
बैकलॉग पद:160

पदवार रिक्तियां:

  • फिजिशियन – 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग)
  • शिशु रोग विशेषज्ञ – 172, 52 (बैकलॉग)
  • निश्चेतक (एनेस्थेटिस्ट) – 28, 29(बैकलॉग)
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ – 12, 16(बैकलॉग)
  • सर्जन – 10, 14(बैकलॉग)
  • रेडियोलॉजिस्ट – 26, 02(बैकलॉग)
  • फोरेंसिक विशेषज्ञ – 18, 02 (बैकलॉग)
  • चर्म रोग विशेषज्ञ 06, 07 (बैकलॉग) • ईएनटी 04, 05 (बैकलॉग)

▪︎ नेत्र रोग विशेषज्ञ 04, 06 (बैकलॉग)

  • अस्थि रोग विशेषज्ञ 04, 08 (बैकलॉग)
  • पैथोलॉजिस्ट 04
  • मनोचिकित्सा 04, 07 (बैकलॉग)

नियमावली के तहत होगी नियुक्ति

यह बहाली झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 एवं इसके संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।
आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना जेपीएससी को भेज दी गई है, जिससे चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती

इस बड़ी बहाली से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed