*सुविचारित रणनीति के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना*

*————————————–*

*राज्य अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक संपन्न*

रांची स्थित आरसीएच कॉन्फ्रेंस हॉल में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत राज्य अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई, जिसमें राज्य एवं जिलास्तरीय अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य अंधापन नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

डॉ. कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित की जाए तथा अंधत्व निवारण से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुविचारित रणनीति के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार, समय पर रिपोर्टिंग तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर सौरभ राय, अभिजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed