पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हुई हत्या का उद्भेदन कर लिया गया है। विदित हो कि 20 सितंबर 2026 को छतरपुर थाना क्षेत्र के बभंण्डी गांव में गांधी भुइयाँ, (उम्र लगभग 40 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त जगदेव भुइयाँ, ग्राम भिखही, थाना छतरपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपराध स्वीकारोक्ति बयान दिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर विधिवत जब्त की गई। पुलिस की छापेमारी टीम में छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पु०अ०नि० धनंजय गोप सहित छतरपुर थाना एवं सशस्त्र बल शामिल थे।


पारिवारिक विवाद के कारण हुई घटना

अनुसंधान के क्रम में अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार, अभियुक्त का दामाद गांधी भुइयाँ आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी निर्मला देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर निर्मला देवी लगभग 2–3 माह पूर्व अपने मायके आ गई थी।
घटना के दिन गांधी भुइयाँ नशे की हालत में अपने ससुर जगदेव भुइयाँ एवं परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अपनी नतिनी के साथ मारपीट एवं बदसलूकी करने लगा। इसी बात से आक्रोशित होकर जगदेव भुइयाँ ने टांगी से प्रहार कर गांधी भुइयाँ की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *