कोलेबिरा। कोलेबिरा चेकनाका के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में सुमंती डांग नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।