रांची । जिंदगी जिंदाबाद

ट्रूकॉलर समेत तीन ऐप्स पर गाज गिर सकती है। ट्राई ने सरकार से कार्रवाई की अनुमति मांगी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने ट्रूकॉलर (Truecaller) समेत तीन बड़े ऐप्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। ट्राई ने इन ऐप्स पर कार्रवाई करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है।

क्या है पूरा मामला?
इन कंपनियों पर आरोप है कि वे सरकार द्वारा व्यावसायिक संचार (Business Communication) के लिए जारी की गई विशेष नंबर सीरीज को भी स्पैम बताकर ब्लॉक कर रही हैं। दरअसल, सरकार ने कंपनियों और व्यापारिक संदेशों के लिए खास तौर पर 1400 और 1600 से शुरू होने वाली नंबर सीरीज जारी की है।

इसके बावजूद ट्रूकॉलर (Truecaller), हिया (Hiya) और व्होसकॉल (Whoscall) जैसे ऐप्स इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को ‘स्पैम’ के रूप में चिन्हित कर ब्लॉक कर रहे हैं। इससे वैध व्यापारिक संचार में बाधा आ रही है, जिसके चलते ट्राई अब इन ऐप्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के मूड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *