रांची: दिवाली और छठ त्योहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-बनारस-प्रयागराज रामबाग-रांची स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों में वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच एवं एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08639 रांची-बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/11/2026 से 20/11/2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी और कुल 3 ट्रिप चलेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (शुक्रवार) 18:25 बजे,  लोहरदगा आगमन 19:33 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, टोरी आगमन 20:45 बजे, प्रस्थान 20:47 बजे, डालटनगंज आगमन 22:20 बजे प्रस्थान 22:30 बजे,  सासाराम आगमन 02:00 बजे प्रस्थान 02:02 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:50 बजे, वाराणसी आगमन 04:40 बजे प्रस्थान 04:45 बजे एवं प्रयागराज रामबाग आगमन (शनिवार) 07:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08640 प्रयागराज रामबाग-रांची स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07/11/2026 से 21/11/2026 तक प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज रामबाग से प्रस्थान करेगी और कुल 3 ट्रिप चलेगी।इस ट्रेन का प्रयागराज रामबाग प्रस्थान (शनिवार) 10:30 बजे, वाराणसी आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:35 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 14:20 बजे प्रस्थान 14:30 बजे, सासाराम आगमन 15:48 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, डालटनगंज आगमन 19:15 बजे प्रस्थान 19:17 बजे, टोरी आगमन 21:30 बजे प्रस्थान 21:32 बजे, लोहरदगा आगमन 22:23 बजे प्रस्थान 22:25  बजे एवं रांची आगमन (रविवार) 00:15 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *