जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज राँची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सदर अंचल कार्यालय में संचालित डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कैम्प में चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन संबंधी गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
यह कैम्प BLO के पास उपलब्ध Forms को digitisation के लिए लगाया गया है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कैम्प के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, कुमार रजत, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक कुमार सुमन एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय उपस्थित थी।