उपायुक्त कार्यालय में जन समाधान का आयोजन, शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा।पब्लिक की बातों को सुनते हुए उपायुक्त श्री शेखावत ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।जन समाधान में लोगों ने अवैध एलपीसी,भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के बावजूद सीओ द्वारा कार्य नहीं करने,
कब्जा हटाने,जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट व रंगदारी मांगने के संबंध में,अबुआ आवास का दूसरा क़िस्त का भुगतान नहीं किये जाने समेत अन्य मामलों को लेकर शिकायत किया।उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया व आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.जन समाधान में हैदरनगर,पाण्डु,सदर मेदिनिगर,उंटारी रोड,छत्तरपुर,पांकी सहित अन्य क्षेत्र से लोग आवेदन लेकर पहुंचे थे।उपरोक्त के अतिरिक्त जन समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने,अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने,दाखिल खारिज,राजस्व,स्वास्थ्य विभाग,सेविका में गलत महिला का चयन होने,आपूर्ति,पेयजल, शिक्षा,कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *