सिमडेगा: पंचायत स्तर तक Library को समृद्ध करने की योजना शुरू, खरीदी जाएंगी 1200 से अधिक Booksसिमडेगा: पंचायत स्तर तक Library को समृद्ध करने की योजना शुरू, खरीदी जाएंगी 1200 से अधिक Books

झारखंड के गौरवशाली इतिहास, कला, संस्कृति और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी Books के खरीदने की प्रक्रिया शुरू

सिमडेगा। जिंदगी जिंदाबाद

सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड (तोरपा विधानसभा क्षेत्र) के विभिन्न पंचायत सचिवालयों, Library पुस्तकालयों और विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की 400 से अधिक महत्वपूर्ण Books की खरीद की जाएगी। विधायक मद योजना के तहत उपायुक्त कार्यालय विकास शाखा, सिमडेगा द्वारा इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक चयनित Books की 3-3 प्रतियां (कुल 1200 से अधिक Books ) उपलब्ध कराई जाएंगी।

पुस्तकालयों के लिए चयनित किताबों की सूची में विशेष रूप से झारखंड के गौरवशाली इतिहास, लोक-संस्कृति, महापुरुषों के जीवन चरित्र तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री को शामिल किया गया है।

Library में झारखंड के इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों पर केंद्रित पुस्तकें

स्थानीय साहित्य और इतिहास से परिचित कराने के लिए ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’, ‘झारखंड का इतिहास एवं संस्कृति’, ‘झारखंड की लोककथाएँ’, ‘झारखंड का लोक-संगीत’, ‘झारखंड के दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थल’ और ‘झारखंड के प्रमुख आंदोलन’ जैसी प्रमुख कृतियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों और नायकों की गाथाओं पर आधारित ‘परमवीर अल्बर्ट एक्का’, ‘वीर बिरसा’, ‘हूल के शहीद’, ‘पांडेय गणपत राय’, ‘शहीद सिदो-कान्हू’ और ‘तिलका मांझी’ जैसी प्रेरक Books भी पुस्तकालयों की शोभा बढ़ाएंगी।

Library में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशाल अध्ययन सामग्री

क्षेत्रीय युवाओं को प्रशासनिक एवं अन्य सरकारी सेवाओं की तैयारी में सहूलियत देने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय अध्ययन सामग्री का चयन किया गया है। इनमें JPSC और JSSC की मुख्य एवं प्रारंभिक परीक्षाओं के गाइड व प्रैक्टिस सेट्स, डॉ. मनीष रंजन द्वारा रचित ‘झारखंड सामान्य ज्ञान’ और ‘झारखंड वस्तुनिष्ठ’ जैसी प्रमाणिक Books शामिल हैं। इसके अलावा UPSC/IAS (CSAT एवं निबंध), NCERT सार संकलन (6ठें से 12वीं तक), SSC (CGL, CHSL, MTS, GD), Banking (SBI/IBPS PO व Clerk), Railway (RRB/NTPC), NDA/NA, Air Force (Group X & Y), CUET (UG) तथा KVS/UGC NET से संबंधित गाइड व पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, सामान्य अध्ययन के अंतर्गत भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान), कंप्यूटर ज्ञान और समसामयिक (Current Affairs) की नवीनतम Books भी Library में छात्रों को पढ़ने के लिए मिलेंगी।

यहां देंखे Books की लिस्ट

प्रशासनिक स्तर पर इस आपूर्ति प्रक्रिया के लिए निविदा आमंत्रित की गई है, जिसके अंतर्गत गुणवत्ता और ISBN युक्त प्रामाणिक पुस्तकों की आपूर्ति 18 अगस्त 2026 तक प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर की जाएगी।

इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय, सिमडेगा द्वारा निविदा आमंत्रण सूचना संख्या 02/26-27 जारी कर प्रतिष्ठित फर्मों, प्रकाशकों और अधिकृत विक्रेताओं से मुहरबंद तकनीकी एवं वित्तीय निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक निविदादाता किसी भी कार्य दिवस में उपायुक्त कार्यालय, सिमडेगा (जिला विकास शाखा) में आवेदन देकर अपने निजी खर्च पर संबंधित पुस्तकों की सूची की प्रति प्राप्त कर सकते हैं या इसे जिले की वेबसाइट https://simdega.nic.in पर देख सकते हैं।

निविदादाताओं द्वारा 18 अगस्त 2026 को दोपहर 01:00 बजे तक स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से विकास शाखा में निविदा जमा की जाएगी, जिसे उसी दिन दोपहर 03:30 बजे कार्यालय कक्ष में निविदा समिति द्वारा खोला जाएगा। इस दौरान निविदादाता या उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा निर्धारित समय के बाद प्राप्त निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी। विस्तृत शर्तें कार्यालय सूचना पट्ट, जिला वेबसाइट और www.tenders.gov.in पर उपलब्ध हैं।

आजादी के आंदोलन में पलामू के योगदान को रेखांकित करती है पुस्तक “पलामू के क्रांतिकारी”

https://zindagijindabaad.com/palamus-revolutionaries-to-independence/

One thought on “सिमडेगा: पंचायत स्तर तक Library को समृद्ध करने की योजना शुरू, खरीदी जाएंगी 1200 से अधिक Books”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *