Jharkhand recruitment: नगर विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तीJharkhand recruitment: नगर विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

Jharkhand recruitment: नगर विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए 2 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग (UD&HD) के तहत राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्तियां ‘सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन 2.0’ (CITIIS 2.0) प्रोग्राम के तहत स्टेट क्लाइमेट सेंटर फॉर सिटीज (S-C3) के लिए पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर की जा रही हैं।

Jharkhand recruitment: पदों का विवरण और सैलरी

  1. चीफ क्लाइमेट एक्शन ऑफिसर (CCAO): 1 पद (अनारक्षित) — सैलरी: 2,00,000 रुपये प्रति माह
  2. एन्वायरमेंटल स्पेशलिस्ट / क्लाइमेट स्पेशलिस्ट: 1 पद (अनारक्षित) — सैलरी: 1,50,000 रुपये प्रति माह
  3. एन्वायरमेंटल एंड सोशल ऑफिसर: 1 पद (अनारक्षित) — सैलरी: 1,25,000 रुपये प्रति माह
  4. जेंडर एक्सपर्ट: 1 पद (अनारक्षित) — सैलरी: 1,25,000 रुपये प्रति माह

Jharkhand recruitment: मुख्य शर्तें और जरूरी बातें

  • उम्र सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • अनुबंध की अवधि: शुरुआत में यह नियुक्ति 1 साल के लिए होगी, जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • चयन प्रक्रिया: Jharkhand recruitment उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता (Qualification), अनुभव (Experience) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

Jharkhand recruitment: इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट udhd.jharkhand.gov.in के करियर सेक्शन में जाकर विस्तृत योग्यता और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ उम्र, योग्यता और अनुभव से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की अटेस्टेड कॉपी को रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या कूरियर के जरिए इस पते पर भेजना होगा:

पता: स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (SUDA), प्रथम तल, JUPMI बिल्डिंग, स्मार्ट सिटी, धुर्वा, रांची – 834004

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन फॉर्म पहुंचने की आखिरी तारीख 04 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है। हाथ से दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम जानें, पूरी खबर जिंदगी जिंदाबाद के इस लिंक में

https://zindagijindabaad.com/jharkhand-mausomyellow-alert-heavy-rainfall/

आधिकारिक वेबसाइट नीचे दिए गए लिंक के करियर सेक्शन में जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं

udhd.jharkhand.gov.in

Jharkhand recruitment: यहां देखें भर्ती नोटिफिकेशन

One thought on “Jharkhand recruitment: नगर विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, 2 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *